Tuesday, January 17, 2017

६४ बनाम ६: उत्तराखण्ड में भाजपा उम्मीदवार

६४ बनाम ६: भाजपा उम्मीदवार  

१६ जनवरी को भाजपा ने उत्तराखण्ड में ७० विधानसभाओं के लिए  कुल ६४ उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जबकि 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किये. जिन 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किये हैं , उन पर जरा गौर करें -
Status of (6) Assemblies in 2012
AC_NAME
AC_TYPE
Winner-2012
PARTY
Runner-2012
PARTY
Win Margin
Chakrata
ST
Pritam Singh
INC
Munna Singh Chauhan
UJP
6654
Vikasnagar
GEN
Nav Prabhat
INC
Kuldeep Kumar
BJP
9857
Dharampur
GEN
Dinesh Agarwal
INC
Prakash Suman Dhyani
BJP
9420
Bhimtal
GEN
Dan Singh Bhandari
BJP
Mohan Pal
BSP
6443
Haldwani
GEN
Indira Hridyesh
INC
Renu Adhikari
BJP
23583
Ramnagar
GEN
Amrita Rawat
INC
Diwan Singh
BJP
3729

6 विधानसभा सीटों  में से 3-3 सीटें गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र की हैं । 2012 में इनमें से 4 कांग्रेस जीती थी जबकि 2 भाजपा। 2016 में भाजपा के 1 विधायक पाला बदल कांग्रेस में गए थे।

देहरादून जिले की चकराता और विकास नगर में जिस निर्दलीय दम्पति पर कमल दल की नज़र है वे लगभग हर दल के 'मुन्ना' रह चुके हैं। यह सीट प्रदेश की राजधानी के बहुत पास हो कर भी भाजपा से बड़ी दुरी बना चलती आई है।सत्ताधारी दल के तौर पर भाजपा को 2012 में चकराता में महज 3 फीसदी मत मिले थे। देहरादून जिले की ही धर्मपुर में भाजपा महापौर और महानगर अध्यक्ष को ले कर धर्मसंकट में।

रामनगर सीट पर 2012 में कांग्रेस विधायक बनी अमृता रावत बाद में पाला बदल भाजपा में गई, उनके पति सतपाल महाराज इस बार चौबट्टाखाल ( गढ़वाल क्षेत्र की विधानसभा) से भाजपा उम्मीदवार क्योंकि अमृता  के गढ़वाली होने से कुमाऊं की इस विधानसभा में उनका दावा हल्का पड़ा था । रामनगर ठाकुर मतदाताओं के बाहुल्य वाली मैदानी क्षेत्र की विधानसभा है,इसलिए भाजपा उम्मीदवार ठाकुर ही होगा . 

हल्द्वानी में भाजपा को कांग्रेस के चिर युवा नारायण दत्त  जी के 'हाँ' भर की जरूरत है, इस पर उम्मीदवार तिवारी जी का कोई लाड़ला ही होगा।ख़बर है कि तिवारी के लाड़ले भाजपा टिकट लालकुआं से लेने के इछुक थे, पर वहां टिकट घोषित है।गौरतलब है कि कभी तिवारी की खासमखास रहीं कांग्रेस की दिगज्ज इंदिरा ह्रदयेश हल्द्वानी से वर्तमान में विधायक . इस लिहाज से भाजपा ने इंदिरा के सामने नारायण दत्त के पसंदीदा को उतारने की बेहतरीन रणनीति बनाई है .

भीमताल ठाकुर बाहुल्य वाली सीट, जिस पर भाजपा टिकट के लिए ताल ठोंक रहे हैं कोश्यारी के चहेते गजराज बिष्ट और पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह।भीमताल के 2012 वाले भाजपा विधायक दान सिंह भंडारी ने विश्वास मत में हरीश रावत का विश्वास जीता था।गौरतलब है कि वरिष्ठ भाजपाई नेता बची सिंह रावत ने भीमताल पर पार्टी टिकट यह कहते हुए लौटाया कि भीमताल पहाड़ी है, और उम्र अब इस लायक नहीं बची कि मैदान छोड़ पहाड़ पर लड़ सकें।

(Written by Devendra Shukla,associated with Team CVOTER News Service. He is presently heading the Research Desk in DD News)

1 comment:

  1. तथ्यों के साथ सारगर्भित सूचना...

    ReplyDelete